Breaking : चंपाई सोरेन ही जासूसी करते थे-बंधु तिर्की का चंपाई पर बड़ा पलटवार…

Breaking

Ranchi : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की का बड़ा बयान सामने आया है। बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस के योगदान से ही चंपई सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। यदि कांग्रेस अपना योगदान नहीं देती तो शायद वह सीएम नहीं बनते।

Breaking : राजेश ठाकुर को भी लड़ना चाहिए चुनाव

आगे उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन जब गठबंधन में थे तो कांग्रेस का गुणगान करते थे अब जब वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं तो फिर वे कांग्रेस की ही आलोचना कर रहे हैं। आगे चंपाई सोरेन के द्वारा उनके पीछे जासूस लगाने वाले बयान पर बंधु तिर्की ने कहा कि अगर जासूसी हो रही थी तो शायद चंपई सोरेन ही ऐसा काम करते होंगे।

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी का दामन थामते ही लोबिन का बड़ा बयान-यह सरकार बाहर के लोगों का वोट बैंक बनाना चाहती है और… 

आगे उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन को जितना सम्मान झारखंड मुक्ति मोर्चा में मिला है शायद उतना सम्मान किसी और पार्टी में उन्हें नहीं मिलने वाला है। आगे कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को भी चुनाव लड़ना चाहिए। राजेश ठाकुर के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दो सीट जीता था।

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...