Sarath: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

Sarath: जिला पुलिस टीम ने झगराही गांव निवासी प्रदीप मंडल और सुखजोरा गांव निवासी रंजीत यादव के घर में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देशी अवैध शराब बरामद की। पुलिस एसपी सौरभ कुमार के निर्देशानुसार सारठ थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस द्वारा अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने देर रात बड़ी सफलता हासिल की। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

 भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद – पुलिस की सख्त कार्रवाई :

पुलिस के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसे सतत अभियान जारी रहेंगे। जिनमें अवैध शराब विक्रेताओं, बालू और कोयला तस्करों, जुआरियों सहित साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि यह अभियान जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।

रिपोर्टः हरे कृष्ण मिश्र

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...