सौरभ हत्याकांड का खुलासा, 4 घंटे के अंदर हत्यारा गिरफ्तार

बेतिया : बड़ी खबर बेतिया से है जहां सौरभ हत्याकांड के चार घंटे के अंदर पुलिस ने पूरे मामले का उद्घाटन करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ के बहनोई के भाई ने ही चाकू से गोदकर सौरभ की हत्या कर दी और खुद ही अपनी उंगली काटकर घायल होने का नाटक कर दिया। मामले में आरोप लगाया गया था कि तीन बाइक सवार सात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच के बाद मामले को संदिग्ध पाया गया जिसके बाद हुई तफ्तीश में पूरे हत्याकांड से पर्दा उठ गया।

बेतिया के एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरा मामला ही बदल गया। मृतक सौरभ के बहनोई का भाई अनुज कुमार सौरभ की बहन से प्यार करता था, जिसके शादी का विरोध मृतक कर रहा था। मृतक सौरभ यह नहीं चाहता था कि उसकी बहन की शादी किसी आपराधिक छवि के लड़के से की जाए। इसी प्रतिशोध में मौके का फायदा उठाकर अनुज ने सौरभ की हत्या कर दी। पूरे मामले में एसपी ने चौकाने वाले खुलासा किए हैं।

यह भी पढ़े : बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी, युवक की गला रेतकर हत्या

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...