सुबह सात से 11.30 बजे तक ही संचालित होंगे आठवीं तक के स्कूल

रांची: केजी से आठवीं तक के क्लास 11.30 बजे तक ही संचालित होंगे, वहीं नौवीं से लेकर 12वीं के लिए स्कूल सुबह सात बजे से 12 बजे खुले रहेंगे।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मंगलवार को संशोधित आदेश जारी किया। कहा गया है कि मौसम में परिवर्तन के बाद 13 मई से स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

लेकिन कई जिलों में स्कूलों के संचालन में एकरूपता नहीं होने की बात सामने आ रही है। सुबह सात बजे स्कूल खोलकर किसी जिले में 11 तो किसी में 11.30 तो कहीं 12 बजे बंद किया जा रहा है।

इसलिए स्कूलों के संचालन का समय निर्धारित किया जा रहा है। गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगे।

यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त गैर सरकारी एवं अल्पसंख्यक स्कूलों पर लागू होगा। बता दें कि गर्मी को देखते हुए आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। लेकिन बाद में सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...