निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते पकड़े गए SDPO के रीडर

सुपौल : बिहार में घूस लेने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी अन्वेषण विभाग (SID) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसमें सुपौल के वीरपुर में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जानकारी अनुसार, भीमनगर पंचायत निवासी ललन कुमार को 15/24 कांड संख्या जबरन नाम दिलवाने को लेकर एसडीपीओ के रीडर रिश्वत की मांग कर रहे थे। रिश्वत नहीं देने पर केस में नाम डालने की बात एसडीपीओ के रीडर बिट्टू कुमार कर रहे थे।

SDPO के आवास से रीडर को किया गिरफ्तार 

वहीं मंगलवार की सुबह 8:45 बजे पटना से आई विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ उसे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के आवास के बाहर से गिरफ्तार किया। बता दें कि एसडीपीओ के सरकारी आवास के सामने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की छह सदस्यीय टीम ने आरोपी बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं डीएसपी विजिलेंस पवन कुमार ने बताया कि आज सुबह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की कार्रवाई की गई है। जिसमें एसडीपीओ वीरपुर के रीडर द्वारा 30 हजार रिश्वत लेते हुए हमारी टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

यह भी देखें :

30 हजार रिश्वत की थी मांग, नहीं दे रहे थे ललन कुमार

आपको बता दें कि भीमनगर थाना कांड संख्या 15/24 में प्रतिवादी ललन कुमार से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई थी। जिसमें नाम रफा-दफा करने को लेकर 30 हजार रिश्वत की मांग कर रहे थे। ललन कुमार रिश्वत नहीं देना चाहते थे जिसको लेकर उन्होंने पटना निगरानी विभाग में आकर शिकायत की थी। वहीं सत्यापन के बाद हमारी टीम द्वारा आज उसे रंगे हाथ की रफ्तार किया गया। निगरानी टीम में पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक सिकंदर मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक गणेश कुमार, पीटीसी सत्यापनकर्ता कृष्ण मुरारी कश्यप, सिपाही रणधीर कुमार और सुधीर कुमार मौजूद थे। फिलहाल गिरफ्तार बिट्टू कुमार को लेकर निगरानी की टीम पटना जा रही है।

पटना DEO ऑफिस का क्लर्क घूस लेते गिरफ्तार

पटना डीईओ ऑफिस का क्लर्क घूस लेते गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजय कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरों की टीम ने गिरफ्तार किया है। 15 हजार रुपए का घूस ले रहा था। परिवादी रवि कुमार से घूस ले रहा था। गुजय कुमार घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

यह भी पढ़े : Breaking : BJP प्रदेश अध्यक्ष के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या

ओपी राजू और चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...