झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें : MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में इजाफा

Ranchi: राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए झारखंड सरकार ने दो प्रमुख मेडिकल संस्थानों—जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज और धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज—के विस्तार की योजना तैयार कर ली है। इस कदम से मेडिकल सीटों में बड़ा इजाफा होगा और दोनों कैंपस आधुनिक सुविधाओं से लैस किए जाएंगे।

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें अब 250ः

धनबाद के इस प्रमुख मेडिकल कॉलेज में अब MBBS की 100 सीटें बढ़ाकर 250 करने का निर्णय लिया गया है। सीट बढ़ोतरी के साथ बड़े पैमाने पर इंफ़्रास्ट्रक्चर विकास भी प्रस्तावित है। कॉलेज परिसर में 450 बेड का नया अस्पताल भवन बनाया जाएगा, जबकि पुराने भवनों की मरम्मत और उन्नयन पर भी काम होगा।

  • इमरजेंसी ब्लॉक का आधुनिकीकरण
  • एकेडमिक ब्लॉक का नवीनीकरण
  • कैंपस में नए छात्रावासों का निर्माण

हाॅस्टल का निर्माण नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के मानकों के अनुसार किया जाएगा, जिनमें MBBS व PG छात्रों, जूनियर–सीनियर रेजिडेंट और नर्सिंग स्टाफ के लिए अलग-अलग आवासीय व्यवस्था होगी।

PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों के लिए आधुनिक ढांचा विकसित होगाः

इस कॉलेज में 150 स्नातकोत्तर (PG) और 50 सुपर स्पेशियलिटी (पोस्ट-PG) सीटें बढ़ाने की तैयारी है। इन्हें शुरू करने के लिए परिसर में आवश्यक शैक्षणिक और अस्पताल सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। वर्तमान नार्थ और साउथ कैंपस को एक रैंप से जोड़ने का निर्णय लिया गया है, ताकि अस्पताल और कॉलेज ब्लॉकों के बीच आवाजाही सुचारू हो सके।
कुल मिलाकर लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से विस्तृत निर्माण और उन्नयन कार्य किया जाएगा।

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भी MBBS सीटें 250 होंगीः

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के विस्तार पर भी तेज़ी से काम शुरू किया जा रहा है। कॉलेज में MBBS सीटें 250 करने के साथ ही 150 PG और 30 सुपर स्पेशियलिटी सीटों को स्वीकृति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसे देखते हुए अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी और सभी मौजूदा सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा। छात्रावासों और अन्य शिक्षण–चिकित्सा सुविधाओं के विकास पर भी बल दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दोनों कॉलेजों की आवश्यक संरचनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत की जाए, ताकि विस्तार कार्य समय पर शुरू हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि कई PG हॉस्टलों को OPD के रूप में विकसित करने की संभावनाएं परखी जाएं।

रांची के डोरंडा में बनेगा अत्याधुनिक स्वास्थ्य भवनः

बैठक में रांची के डोरंडा स्थित पुराने सामुदायिक भवन परिसर में एक आधुनिक स्वास्थ्य भवन के निर्माण पर सहमति बनी। 131 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में—

  • स्वास्थ्य विभाग
  • निदेशालय
  • अन्य विभागीय कार्यालय को एक ही परिसर में संचालित किया जाएगा। इससे प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी और स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग भी अधिक प्रभावी होगी।

 

 

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...