Sitamarhi में पुलिस ने दो नाबालिग को करवाया देह व्यापार से मुक्त

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी अमित रंजन के निर्देश पर सीतामढ़ी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के ने एसोसिएशन फॉर वॉलिंट्री एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) के सहयोग से नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोहा टोला रेड लाइट इलाके में छापेमारी कर बाल दुर्व्यापार की शिकार दो नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के दलदल से मुक्त करवाया। साथ ही पुलिस ने तीन महिला दलाल को भी गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि एसपी अमित रंजन को रेड लाइट एरिया में नाबालिग बच्चियों की तस्करी कर उनसे देह व्यापार करवाए जाने की शिकायत मिली थी। उपरांत वरीय पुलिस उपाधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मो नजीब अनवर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी रवि रंजन एवं महिला थाना की बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी रश्मि कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोहा टोला रेड लाइट एरिया में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 2 नाबालिग बच्चियों को सीतामढ़ी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के द्वारा एसोसिएशन फॉर वॉलिंट्री एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) की संयुक्त टीम के सहयोग से मुक्त करवाया गया है।

मुक्त करवाई गई नाबालिग लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। इस संदर्भ में वरीय पुलिस उपाधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मो नजीब अनवर ने बताया कि बाल दुर्व्यापार की शिकार 2 नाबालिग बच्चियों को मुक्त करवाया गया है साथ ही इन बच्चियों की तस्करी कर जनबरन देह व्यापार करवाने वाली तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी रश्मि कुमारी के बयान पर नगर थाना में नाबालिग बच्चियों से देहव्यापार करवाने वाले पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कारवाई की जा रही है। बच्चियों को मुक्त करवाने में प्रशिक्षु डीएसपी रवि रंजन, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी रश्मि कुमारी, सीतामढ़ी पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के सदस्य स्वेता स्वराज, सुशील कुमार सिंह, उमाशंकर रजक एवं एसोसिएशन फॉर वॉलिंट्री एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Purnea में मनाई गई महारानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती

सीतामढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi Sitamarhi Sitamarhi Sitamarhi

Sitamarhi

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...