Advertisment

Second Phase : किशनगंज में सुबह 10 बजे तक 19.2 फीसदी मतदान

किशनगंज : लोकतंत्र के महापर्व का आज दूसरा चरण का मतदान सुबह सात बजे से ही शुरू हो गया है। बिहार में किशनगंज के अलावा भागलपुर, बांका, पूर्णिया और कटिहार में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। मतदाता सुबह से ही लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की खबर आ रही है। साथ ही कई जगहों पर मदतान धीमी गति से चल रही है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। बता दें कि किशनगंज लोकसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 7.89 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं 10 बजे तक 19.2 फीसदी मतदान हुआ है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे मतदान का फीसदी तेजी से बढ़ रहा है।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने डाला वोट

वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने किशनगंज के बूथ नंबर-248 उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिलवारगंज में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही वोट देने के बाद मीडिया से बातचीत की। डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि अबकी बार 400 पार। वहीं उन्होंने कहा कि देश को फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की जरूरत है।

Kishanganj Voting 1 22Scope News
मंत्री दिलीप जायसवाल ने डाला वोट

यह भी पढ़े : Second Phase : भागलपुर में कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग धीमी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कौशल कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...