JPSC आंदोलन कमजोर करने का लगाया आरोप, धारा 144 लागू

रांची: जेपीएससी पीटी परीक्षा परिणाम को लेकर विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच मोरहाबादी के बापू वाटिका के समीप विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को शुक्रवार देर रात पुलिस ने हटा दिया है. शनिवार सुबह जब अन्य अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी मिली. तो अभ्यर्थियों का भीड़ बापू वाटिका के समीप बढ़ने लगी. इस बीच रांची पुलिस के जवानों को तैनात किया गया. जिसे लेकर जेपीएससी अभ्यर्थियों और प्रशासन के बीच तन गयी. जेपीएससी अभ्यर्थी रात में हुई कार्रवाई को लेकर प्रशासन और सरकार के विरूद्ध जोरदार तरीके से नारेबाजी करने लगे. स्थिति को देख मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि 17 अगस्त से मोरहाबादी मैदान क्षेत्र में धारा 144 लगायी गयी है. जिसे लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों को हटाया गया है.

जेपीएससी अभ्यर्थियों का इस मामले में कहना है कि 17 दिसंबर को बापू वाटिका के समीप धरना पर बैठे लोगों से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने मुलाकात की थी. ऐसी स्थिति में इरफान अंसारी ने धारा 144 का उल्लंघन किया है. उनके विरूद्ध भी प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए.

जानकारी के मुताबिक सभी जेपीएससी अभ्यर्थियों को बापू वाटिका के पास से हटा दिया गया है. अनशनकारी गुलाम हुसैन अंसारी को पुलिस ने जबरन रिम्स में एडमिट कर दिया है. जेपीएससी आंदोलकारियों की मानें, तो उन्होंने 29 दिसंबर को झारखंड बंद बुलाने का ऐलान किया है.

वहीं इस मामले को लेकर जेपीएससी अभ्यर्थियों से अपडेट मिल रहा है कि रात में जिन अभ्यर्थियों को पुलिस ने बापू वाटिका के समीप से हटाया था. उन्हें ओरमांझी थाने से लालपुर थाने में लाया गया है. अभ्यर्थियों को फिलहाल पुलिस रिहा नहीं कर रही है.

ab75a156 9c51 4471 8276 4acd6ca6c777 22Scope News

बताते चलें कि 7वीं से 10वीं जेपीएससी पीटी परिणाम को लेकर निरंतर अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र होते नजर आ रहा है. अभ्यर्थी पिछले 48 दिनों से नियमित रूप से आंदोलन कर रहे हैं और नियमित रूप से अलग-अलग रणनीति बनाते नजर आ रहे हैं.

रिपोर्ट- शहनवाज

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...