JPSC कार्यालय के सामने अभ्यर्थियों का नहीं शुरू हो पाया आमरण अनशन, जानिए क्या है कारण

रांची : धारा 144 लागू होने की वजह से जेपीएससी कार्यालय के समक्ष जेपीएससी अभ्यर्थियों आमरण अनशन नहीं हो पाया. लेकिन 27 जनवरी को राज्य के सभी जिलों से अभ्यर्थियों का जुटान राजधानी रांची के बापू वाटिका में होगा. इसके बाद महा धरना का आयोजन किया जायेगा.

अभ्यर्थियों का कहना है कि सातवीं पीटी परीक्षा परिणाम जब से जारी हुआ तब से जेपीएससी अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे थे. जेपीएससी में गड़बड़ी हुई है. लेकिन 28 जनवरी से मुख्य परीक्षा है. जबकि पूरे राज्य में कोरोना के कारण स्कूल-कॉलेज बंद है. यहां तक कि परीक्षाएं भी नहीं हो रहा है. सरकार का पूरा सिस्टम भी कह रहा है कि कोरोना की वजह से सभी तरह की चीजें बंद है. फिर भी सरकार और जेपीएससी 28 जनवरी से मुख्य परीक्षा लेने के लिए अमादा है.

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं लेकिन एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया है. अगर कुछ काम हुआ भी है तो वो झारखंड विरोधी हुआ है. अभी जेपीएससी में जो नियमावली बनाया गया उसमें भी उम्र सीमा को घटा दी गई है. 2011 कट ऑफ रखना चाहिए, लेकिन उसको 2016 कर दिया गया. जेएसएससी में भी उम्र को 2021 कर दिया है. इस तरह से लाखों स्टूडेंट्स परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे.

अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार ने दो साल में कोई नियोजन नीति नहीं बना पायी है. रघुवर सरकार ने 1985 का जो नियोजन नीति बनाया था उसको वर्तमान सरकार ने रद्द कर दिया. उसके आधार पर हजारों स्टूडेंट्स की नौकरी चली गयी. पंचायत सचिव के नियुक्ति को भी रद्द कर दिया है. जो बहुत ही पीड़ादायक है. इससे पहले एएनएम, जीएनएम, सिपाही सहित कई परिक्षाओं को इस सरकार ने रद्द कर दिया है. नियुक्ति के नाम पर सभी को हेमंत सरकार ने खत्म कर दिया. इसलिए हमने निर्णय लिया है कि 27 जनवरी को बापू वाटिका के सामने महाधरना का आयोजन किया है. जिसमें राज्य के सभी जिलों से लोगों का जुटान होगा. पिछले 21 साल से जेपीएससी सीट बेच रही है. मैरिट को दरकिनार कर पैसे के दम पर लोगों को सेलेक्ट करती है. पिछले कुछ साल से बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा बढ़ गयी है.

गौरतलब है कि जेपीएससी पीटी परीक्षा परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने लगातार आंदोलन किया. इसके बाद जेपीएससी का दाह संस्कार भी किया. लेकिन अब फिर से जेपीएससी अभ्यर्थी आंदोलन के मूड में है.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

क्या झारखंड में कम हो गयी है हिन्दी बोलने वालों की संख्या?

ग्रामीण डाक सेवक के लिए बंपर भर्ती, देखें कैसे और कब करें आवेदन

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

रिलायंस ब्रांड्स और टॉड्स के बीच समझौता

राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने गुजरात को 20-0 से धोया, क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

रब ने बना दी जोड़ी: 34 इंच के दुल्हन को मिला 36 इंच का दूल्हा, अनोखी शादी में बिन बुलाए पहुंच गए हजारों लोग

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...