JPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस की कार्रवाई, देर रात बापू वाटिका से हटाया

रांची: जेपीएससी अभ्यर्थियों पर एक बार फिर कार्रवाई हुई है और इस बार शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के विरूद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार देर रात टेंट के नीचे रात गुजार रहे जेपीएससी अभ्यर्थियों को पुलिस ने धरनास्थल से हटा दिया है. मोरहाबादी के बापू वाटिका के समीप टेंट के नीचे रात बीता रहे अभ्यर्थियों को देर रात पुलिस ने हटा दिया. इसके अलावा बड़ी कार्रवाई करते हुए टेंट भी हटा दिया है. पुलिस ने अभ्यर्थियों को ओरमांझी थाना में रखा है, ऐसी जानकारी मिल रही है.

इस संबंध में जब सुबह में अन्य जेपीएससी अभ्यर्थियों को जानकारी मिली, तो सभी बापू वाटिका परिसर के समीप इकट्ठे हुए हैं. उन्होंने बताया कि वे रात करीब 12:30 बजे तक धरनास्थल पर थे. लेकिन रात 12:30 के बाद वे धरनास्थल से चले गए. अभ्यर्थी ने कहा कि इसके बाद धरनास्थल पर बैठे किसी भी छात्र से उनका संवाद नहीं हो पाया है और ना ही व्हाट्सअप कोई संदेश है. सुबह में मॉर्निंग वॉक के दौरान टेंट के ना होने की जानकारी पर वे बापू वाटिका के समीप पहुंचे, तो पता चला कि पुलिस ने धरना दे रहे अभ्यर्थियों के विरूद्ध कार्रवाई कर उन्हें हटा दिया है.

उन्होंने बताया कि यह पुलिसिया कार्रवाई आंदोलन को तोड़ने के लिए किया जा रहा है. जेपीएससी के खिलाफ आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक अन्य अभ्यर्थी मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंच रहे हैं और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. फिलहाल बापू वाटिका के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. जहां रांची के सीटी डीएसपी पुलिस की ओर से मोर्चे की कमान को संभाल रहे हैं.

बताते चलें कि यह आंदोलन जेपीएससी पीटी परीक्षा के परिणाम के बाद शुरू हुआ है. जिसे लेकर पक्ष-विपक्ष का राजनीतिक वार-पलटवार भी जारी है.

रिपोर्ट- डेस्क

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...