मझौलिया में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार, पैक्स चुनाव के जश्न के बीच चोरों ने दुकान से उड़ाए 1.5 लाख के सामान

बेतिया : खबर बेतिया मझौलिया थाना क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही और लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण मझौलिया प्रखंड परिसर के ठीक पीछे बुधवार की बीती रात चोरों ने बड़ी दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक तरफ प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव की मतगणना को लेकर भारी पुलिस बल की मौजूदगी थी। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने दीवार के पीछे स्थित बीम बलि ठाकुर की मोटरसाइकिल दुकान पर धावा बोल दिया और करीब 1.5 लाख रुपए मूल्य के कीमती सामान व पार्ट्स समेट ले गए।

बुधवार की देर रात लगभग 2 बजे तक मतगणना चलती रही

दरअसल, बुधवार की देर रात लगभग दो बजे तक मतगणना चलती रही। पूरा इलाका, समर्थक और पुलिस प्रशासन चुनावी नतीजों के जश्न और चुनावी हलचल में डूबा हुआ था। इसी भारी भीड़ और प्रशासनिक मुस्तैदी के दावों के बीच चोर बेखौफ होकर दुकान का ताला तोड़कर चोरी करते रहे। यह घटना साफतौर पर दर्शाती है कि इलाके में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ चुका है और उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।

Betia Chori 3 22Scope News

Betia Chori 4 22Scope News

घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है

आपको बता दें कि लाखों रुपए के जय चुनावी सुरक्षा बजट और दर्जनों पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद चोरों ने इस संवेदनशील समय में 1.5 लाख की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की गश्ती और सतर्कता की पोल खोल दी है। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। पीड़ित दुकानदार भारी आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर है, जबकि प्रशासन अब तक इस मामले में हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

Betia Chori 2 22Scope News

Betia Chori 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सौतेली बेटी ने प्रेम विवाह किया तो मां ने खायी जहर, इलाज के दौरान तड़प-तड़प कर गई जान

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...