Commercial Advertisment

शौर्य जागरण यात्रा और धर्मसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रांची: बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा और धर्मसभा आयोजन धुर्वा स्थित  जगन्नाथ मैदान में किया जा रहा है।इसको लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

डोरंडा इलाके में डीएसपी हटिया और डोरंडा थानेदार सहित पुलिस बल के साथ विभिन्न चौक चौराहों में पुलिस अधिकारी तैनात है।

पिछले दिनों झारखंड राज्य के कई क्षेत्रों में शौर्य जागरण रथ यात्रा निकल गया। जो राजधानी रांची में 7 अक्टूबर को चार क्षेत्रों में पहुंचा और इसी में से एक ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर पहुंचा रथ यात्रा अपने निर्धारित क्षेत्र से होते हुए धर्मसभा क्षेत्र में रवाना हुआ।

इस यात्रा में शामिल सनातन धर्म प्रेमी प्रभु श्री राम के जय घोष के साथ यात्रा के मुख्य उद्देश्य आगामी वर्ष में होने वाले श्री राम के जन्मस्थली में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अपनी सहभागिता निभायेंगे।

बता दें कि इस धर्मसभा मुख्यवक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी,विश्व हिंदू परिषद के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष और वर्तमान में केंद्रीय टोली सदस्य जगन्नाथ शाही,क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल और बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक जन्मेजय कुमार उपस्थित रहेंगे।इस दौरान,पहाड़ी मंदिर,मंडा मैदान,पंचमुखी हनुमान मंदिर,रातु गढ़ से रथ निकलकर श्री जगन्नाथ मैदान धुर्वा के लिए आ रही है।

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...