Team India का अगला सीरीज साउथ अफ्रीका के साथ, देखें शेड्यूल

Team India का ऑस्ट्रेलिया दौरा टी20 सीरीज के साथ हो गए है. भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करके सीरीज को अपने नाम कर लिया है. दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला 8 नवंबर को खेला गया. ये मुकाबला ब्रिस्बेन के द गाबा में खेला गया. हालांकि आखिरी मुकाबला बारिश में धुल गया. मगर इसका फायदा भारतीय टीम को मिला.

जानकारी के लिए बता दें, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 2008 के बाद से टी20 सीरीज नहीं हारी है. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय टीम ने टी20 के अलावा तीन वनडे मैच भी खेले. खेले गए वनडे मैचों में भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. अब भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो गया है.

Team India: ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच

अब भारतीय टीम भारत वापस आने के बाद साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेलती हुई नजर आएगी. टीम को अधिक अराम करने का समय नहीं दिया जाएगा. साउथ अफ्रीका के साथ टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेलेगी. जानकारी के लिए बता दें, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. वहीं टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं अंतिम मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Team India: टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड:

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप.

टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का टेस्ट स्क्वॉड:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, काइल वेरेने (विकेटकीपर) और ट्रिस्टन स्टब्स.

  • साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का फुल शेड्यूल
  1. पहला टेस्ट: 14 से 18 नवंबर, कोलकाता
  2. दूसरा टेस्ट: 22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी
  3. पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची
  4. दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, रायपुर
  5. तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम
  6. पहला टी20: 9 दिसंबर, कटक
  7. दूसरा T20: 11 दिसंबर, मुल्लांपुर
  8. तीसरा T20: 14 दिसंबर, धर्मशाला
  9. चौथा T20: 17 दिसंबर, लखनऊ
  10. पांचवां T20: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

Ranchi Land Scam: ईडी का बड़ा एक्शन, 8 मौजा में जमीन...

रांची में फर्जी दस्तावेजों से जमीन घोटाले पर ईडी ने बड़ा कदम उठाया है। मोरहाबादी समेत 8 मौजा में जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन...

Agnipath Scheme Review: अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने और 50% तक...

ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव और पहले अग्निवीर बैच की सेवा पूरी होने से पहले केंद्र सरकार अग्निपथ योजना की समीक्षा कर रही है। सेवा...

PSC PT Result 2025: रिजल्ट पर उठे सवाल, 832 अभ्यर्थियों के...

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने 832 रोल नंबर के गैप पर सवाल उठाए हैं। वहीं आयोग ने सिविल सेवा...