बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, 3 दिन से लापता थी बिनेश्वरी देवी

नवादा : नवादा में पिछले तीन दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार की सुबह पंचाने नदी में लोगों ने महिला का शव देखा। शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना नारदीगंज थाना से सटे मुसहरी की है। मृतक महिला की पहचान बूंदी चौधरी की पत्नी बिनेश्वरी देवी के रूप में हुई है।

बुजुर्ग महिला का शव –

परिजनों ने बताया कि बिनेश्वरी देवी मंगलवार को घर से शौच के लिए निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इस दौरान परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन तीन दिनों तक वह नहीं मिली। आज सुबह जब ग्रामीण नदी की तरफ गए तो बिनेश्वरी देवी का शव देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। महिला की मौत कैसे हुई पुलिस के लिए यह पहेली बनी हुई है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...