सनसनी: मामाभगीना पिंडा पथल जंगल पर सूटकेस में बंद मिला युवक का शव, हाथ में है “पंकज” लिखा हुआ टैटू 

सिमडेगाः जलडेगा थाना क्षेत्र के मामा भगीना पिंडा पथल जंगल के पास नीले रंग के सूटकेस में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दी। और पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। मरने वाले की उम्र करीब 30-35 वर्ष बताई जा रही है लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पायी है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले है जिससे संभावना जताई गई है।

दुर्गंध के बाद लोगों ने इसकी सूचना जलडेगा पुलिस को दी

टिनगिना पंचायत एवं लम्बोई पंचायत के सीमा पर पिंडा पथल नामक जगह में चरवाहों को बुधवार करीब 12 बजे के आस पास नीले रंग का एक ट्रॉली शूटकेस पड़ा दिखाई दिया था। आस पास दुर्गंध के बाद लोगों ने इसकी सूचना जलडेगा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची और सूटकेस को देखा तो सूटकेस में बंद एक युवक का शव मिला।

मृतक के दाहिने हाथ में है “पंकज” लिखा हुआ टैटू 

सूटकेस के अंदर में मिले शव की पहचान नहीं हो पायी है। मृतक ने दाहिने हाथ में कड़ा एवं शेर आकृति की अंगूठी पहनी हुई है। और मृतक के दाहिने हाथ में “पंकज” लिखा हुआ है। जिसकी उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। थाना प्रभारी हीरालाल महतो ने कहा कि मृतक की पहचान के लिए सभी थानों में व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना भेजी गई है एवं उनसे भी सहयोग लिया जा रहा है। शव एक दो दिन पुराना लग रहा है जिससे शव से दुर्गंध आ रही है वहीं पूरे शरीर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरेक बिंदुओं को गहनता से जांच रही है। मौके पर एसआई बीरेंद्र शर्मा, धीरज उरांव, टिनगिना मुखिया कल्याण गुड़िया सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...