लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा सेवादल, प्रशिक्षित कार्यकर्ता बूथ स्तर तक करेंगे कांग्रेस का प्रचार

पटना : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने तैयारियां तेज कर दी है। शुक्रवार को सदाकत आश्रम स्थित सेवा दल के प्रदेश कार्यालय में सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुयी। वैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंधन को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रभारी अफरोज खान ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और पूरे देश में इसके पास एक अनुशासित और समर्पित कैडर है। इस लोक सभा चुनाव में सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों से मुकाबला कहै जो नफरत फैला रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है, ऐसे में सेवा दल कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जायें और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बिहार प्रभारी द्वारा चुनाव प्रबंधन को लेकर जानकारियां और निर्देश दिए गए।

प्रदेश सेवा दल अध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने कहा कि सेवा दल अपनी भरपूर शक्ति से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगा। राज्य के हर बूथ स्तर तक सेवा दल कार्यकर्ता सक्रिय होंगे। वहीं डोर टू डोर कैंपेन, जनसंपर्क और सम्पर्क यात्रा जैसे कार्यक्रमों के जरिए कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता के बीच मे प्रभावी तरीक़े से रखा जाएगा। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बिहार में जबरदस्त वापसी होने वाली है। बैठक को महिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और सीमांचल ज़ोनल कमीटी प्रभारी सहित कई पदाधिकारियों द्वारा सम्बोधित किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

इस बैठक में महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्षा रुचि सिंह, सीमांचल के मुख्य संगठक मौलाना गुलाम रब्बानी बिहार कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष अहमद रजा खान महासचिव विपिन झा, प्रेमनाथ राय शर्मा, राजकुमार, आशुतोष रंजन, सुनील कुमार सुमन, रामबाबू साह, प्रदेश सचिव उदय झा, सफीउल्लाह अंसारी, अबरार-उल-हक, विनोद कुमार मंडल, चंदन कुमार, ब्रजकिशोर झा, गुप्तेश्वर चौबे, निर्मला देवी, रमेश ठाकुर जिला अध्यक्ष राजन चंद्रवंशी और राजकुमार मंडल के अलावा दर्जनों कर्ज करने के पदाधिकारी मौजूद थे। सेवादल की विधि के अनुसार सर्वप्रथम बिहार प्रभारी अफरोज खान के द्वारा ध्वजारोहण हुआ उसके बाद कार्यक्रम समाप्ति राष्ट्रगान से हुआ।

https://22scope.com/bihar-congress-disclosed-on-the-meeting-of-india-alliance-know-how-many-people-will-be-the-committee/

एसके राजीव की रिपोर्ट

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...