शाह आज बिहार दौरे पर, अररिया में ITBP के कार्यक्रम में होंगे शामिल

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के मधुबनी दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अररिया में एलपीएआई के जोगबनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर आवासीय भवनों का उद्घाटन एवं एसएसबी के बथनाहा में आवासीय भवनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

वहीं अमित शाह 16 सितंबर को झंझारपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे अररिया में आईटीबीपी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अमित शाह का एक साल में यह छठवां दौरा है। ये सीट रणनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम है। अमित शाह के मिथिलांचल और सीमांचल दौरे से राजद और जदयू के वोटरों को साधने की कोशिश होगी।

https://22scope.com/bjp-leaders-took-stock-of-preparations-for-shahs-visit-to-bihar/

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...