प्रकाशित:
पटना : देश के साथ पूरे बिहार में आज यानी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। जगह दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिल रहा है। आज से शुरू होकर यह शारदीय नवरात्र दो अक्टूबर को चलेगा। दो अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। राजधानी पटना में शारदीय नवरात्र की धूम है। हर जगहों पर बड़ी-बड़ी पंडाल बनाया गया है। पटना के राजेंद्र नगर स्थित टेंडर हार्ट इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में नवरात्रि को लेकर नाटक मंचन किया गया। साथ ही महिषासुर का वध किया गया। जिसको देखकर वहां खड़े दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। वहीं स्कूल के बच्चों ने डांडिया कर खूब धूम मचाया। डांडिया करके सभी बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे। सभी बच्चे प्रारंपरिक ड्रेस में स्कूल आए थे।
यह भी पढ़े : शारदीय नवरात्र 2025 : पहले दिन मां शैलपुत्री की हो रही है पूजा
रंजीत कुमार की रिपोर्ट
Highlights



















