Advertisment

शारदीय नवरात्र आज से शुरू, सभी पंडालों में मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई पूजा पाठ

नवादा : शारदीय नवरात्र आज गुरुवार से शुरू हो गई। सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा शुरू हो गई। आज कलश स्थापना के लिए सभी पूजा पंडालों से गाजे बाजे ढोल के साथ पुजारी नवादा शहर के सूर्य मंदिर घाट से कलश में जल भरकर कलश स्थापन किया। बता दें कि शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं। जिनमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री माता का नाम शामिल है। शारदीय नवरात्र का पहला दिन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन कलश स्थापना होती है।

साथ ही यह नौ दिवसीय उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस पावन दिन पर भक्त मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां की विशेष पूजा करने से जीवन में आनंद बना रहता है। साथ ही कल्याण की प्राप्ति होती है। वहीं, इस दौरान कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका पालन करने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़े : शारदीय नवरात्र की आज से शुरुआत, विधि-विधान से बड़ी पटनदेवी में होती है पूजा

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...