Commercial Advertisment

कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ शारदीय नवरात्र

मोतिहारी : या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता के पवित्र वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्वी चम्पारण जिले के शहर सहित सभी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ कलश स्थापन किया गया। इसके साथ ही शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गया। नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री दुर्गा की अराधना की गयी। नवरात्र को लेकर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भक्ति का माहौल है।

इस अवसर पर शहर के दुर्गा मंदिर सहित गुदरी बाजार, जगदम्बा नगर, बीरता चौक, गांधी चौक, पुरानी धर्मशाला, माई स्थान, स्टेशन चौक, रेलवे गुमटी चौक और बस स्टैंड स्थित प्रेमधाम मंदिर सहित शहर के सभी पूजा पंडालों से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए छठवा घाट स्थित अरुणा नदी के तट पर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद कलश में जल भरा गया। ततपश्चात पुनः नगर का भ्रमण करने के बाद सभी पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई।

इसके अलावे ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में भी कलश स्थापन किया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान भक्तिमय संगीत व माता के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं अपने-अपने घरों में कलश स्थापित कर श्रद्धालु मां भक्ति में लीन रहे। मान्यता है कि नवरात्र व्रत से श्री व समृद्धि प्राप्त होती है व ग्रह का कोप शांत होता है। नवरात्र के दौरान पूजा व आराधना करने वालों को मां मनोवांछित फल प्रदान करती है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...