Advertisement
Advertisement

Shivdeep Lande उतारेंगे कर्मभूमि का कर्ज, जायेंगे युवाओं के बीच और…

पटना: ‘शिवदीप वामनराव लांडे’ (Shivdeep Lande) बिहार में एक दबंग छवि का आईपीएस अधिकारी के रूप में जाने जाते रहे हैं। अचानक उन्होंने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया और अब उनका इस्तीफा मंजूर होने के बाद उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत भी कर दी है। शिवदीप लांडे ने शुक्रवार को राजधानी पटना के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस किया जिसमें उन्होंने बताया कि वे अब क्या करने वाले।

कर्मभूमि का कर्ज चुकाने की करूंगा कोशिश

शिवदीप लांडे (Shivdeep Lande) ने कहा कि मैंने 18 वर्षों तक बिहार में सेवा की। मेरे पास आईजी के रूप में काफी अवसर थे लेकिन मेरा मानना है कि माटी का भी कर्ज होता है। एक कर्ज होता है उस माटी का जहां आप जन्म लेते हैं, दूसरा कर्ज होता उस माटी का जो आपकी कर्मभूमि होती है।

दलित समागम में Manjhi ने दलित उत्थान पर दिया जोर, दशरथ मांझी का नाम लेकर कहा…

मैं जब बिहार के बारे में सोचता हूं तो मेरे मन में कई सवाल आते हैं तब मैंने सोचा कि त्याग करना चाहिए। मैंने जब अपनी मां से पूछा तो उसने पेंशन की चिंता जाहिर की लेकिन पत्नी ने मेरा साथ दिया। मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और इस्तीफा दे दिया। मेरा सोच है कि अगले 10 वर्षों में बिहार को बदलना है।

‘Run for Self’ के तहत युवाओं के बीच जायेंगे Shivdeep Lande

शिवदीप वामनराव लांडे (Shivdeep Lande) ने कहा कि जब मैं बिहार की दिशा और दशा देखता हूं तो मुझे यह बेचैन करती है। बिहार के युवा मुझे अपनी प्रेरणा के रूप में देखते हैं इसलिए अब मुझे युवाओं के बीच जाना है। अब मैं टेबल के इस तरफ एक अधिकारी के रूप में नहीं बल्कि युवाओं के बीच में एक पथ प्रदर्शक के रूप में जाना चाहता हूं। अब मैं ‘रन फॉर सेल्फ’ के तहत युवाओं के बीच जाऊंगा और अगले दस वर्षों में बिहार की स्थिति बदलूँगा। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी कर्मभूमि पर कर्म की शुरुआत मुंगेर से की थी और अब एक बार फिर अपने इस अभियान की शुरुआत 4 मार्च को मुंगेर से ही करूंगा।

किसी पार्टी की विचारधारा से नहीं हूं प्रभावित

शिवदीप लांडे (Shivdeep Lande) ने कहा कि मैं मुंगेर से अपने अभियान की शुरुआत करूँगा। युवाओं के बीच जा कर उनसे जानूंगा कि रन फॉर सेल्फ के जरिये आप क्या बदलाव चाहते हैं। इस दौरान लांडे ने खाकी की जगह खादी पहनने के सवाल पर कहा कि युवाओं की जैसी इक्षा होगी मैं करूंगा। मैं किसी भी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित नहीं हूं और न ही मैं किसी अधिकारी या नेता के विरुद्ध बयानबाजी करता हूं। मैंने अपना फाउंडेशन शुरू किया हूं और इसी के जरिये बिहार में बदलाव लाने की कोशिश करूंगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   राज्यपाल के अभिभाषण पर Tejashwi का तंज, कहा ‘सदन में खोलेंगे सरकार का पोल’
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...