CM नीतीश ने त्रिवेणीगंज में कहा- जंगलराज में सांप्रदायिक विद्वेष था, दूर किया हमारी सरकार

सुपौल : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आज यानी चार नवंबर को पहले चरण का कैंपेन खत्म हो गया है। पहले चरण का वोटिंग छह नवंबर को होना है जिसकी तैयारी चुनाव आयोग ने पूरी कर ली है। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार लगातार चुनावी कैंपेन कर रहे हैं। सीएम नीतीश रोज करीब तीन से चार रैलियां को संबोधित कर रहे हैं। आज तक की बात करें तो नीतीश कुमार करीब 50 रैलियां कर चुके होंगे। मुख्यमंत्री आज सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा की।

goal 22Scope News

आज राज्य में प्रेम, भाईचारे और शांति का माहौल है – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने त्रिवेणीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जंगलराज में सांप्रदायिक विद्वेष था जिसे हमारी सरकार ने दूर किया। आज राज्य में प्रेम, भाईचारे और शांति का माहौल है। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत कितनी खराब थी ये आपलोगों से छूपा हुआ नहीं है। पूर्व से बिहार में सिर्फ छह मेडिकल कॉलेज था आज 12 मेडिकल कॉलेजों की संख्या है। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है।

यह भी देखें :

विगत 20 सालों में बिहार में चारों तरफ विकास की नदियां बहीं – CM नीतीश

सीएम नीतीश ने त्रिवेणीगंज में कहा कि विगत 20 सालों में बिहार में चारों तरफ विकास की नदियां बहीं। इसके पूर्व बिहार का जंगलराज आपलोगों की याद है न कैसे शाम होते ही लोग घरों में अपना दरवाजा बंद करके दुबक जाते थे। घर का कमाने वाला जब तक वापस नहीं आ जाता था तबतक लोगों की नींद नहीं आती थी। अब भय और दहशत का आलम खत्म हो गया है। अब बिहार में रात भर राहगीरों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज त्रिवेणीगंज के अनुपालन यादव कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

यह भी पढ़े : बेतिया में शाह ने कहा- ‘तीर’ छाप पर बटन दबाइये, जंगलराज को रोकिये

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...