Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुकानदार ने अपने ही दुकान पर काम कर रहे किशोर की पीट-पीटकर कर दी हत्या

आरा : भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव में गुरुवार की रात चोरी का झूठा आरोप लगा एक दुकानदार द्वारा अपने ही दुकान पर काम कर रहे किशोर की बिजली के खंभे में बांध लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इलाज के दौरान तरारी पीएचसी में गुरुवार की मध्य रात्रि उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।

वहीं मृत किशोर के परिजन द्वारा उसके दुकानदार सहित पांच लोगों पर चोरी का झूठा आरोप लगा बिजली के खंभे में बांध लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मृत किशोर तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी धनोज कुमार उर्फ धनोज बारी का 16 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही तरारी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी देखें :

नदी में डूबे बालक का शव दूसरे दिन बरामद

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव स्थित नदी में डूबे बालक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव बामपाली गांव के नया पुल स्थित कुढ़वा नदी से शुक्रवार सुबह बरामद किया गया है। शव मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार, मृत बालक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव निवासी गोलक मुसहर का आठ वर्षीय के पुत्र निरंजन कुमार है।

Ara Body 22Scope News
नदी में डूबे बालक का शव दूसरे दिन बरामद

इधर, मृत बालक के पिता गोलक मुसहर ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे दिन में वह गांव के ही बच्चों के साथ कुढ़वा नदी किनारे खेलने गया था। जहां खेलने के दौरान वह नदी में नहाने लगा। तभी वह नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े : हथियारबंद बदमाश ने घर के बाहर दरवाजे पर दिया जला रहे युवक को मारी गोली

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Tarari Dev Surya Mandir Development: सम्राट चौधरी ने किया तरारी देव...

Tarari Dev Surya Mandir Development, पटना: छठ महापर्व के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर जिले के तरारी स्थित प्राचीन देव...

Bihar New Ration Card Beneficiaries: छठ से पहले बिहार के 23.75...

Bihar New Ration Card Beneficiaries, पटना: छठ महापर्व से पहले बिहार के लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड मिलने से राहत मिली...

छठ महापर्व: उगते ही नहीं, डूबते सूर्य को भी नमन करने...

Chhath Puja 2026: दुनिया की अधिकांश संस्कृतियों में सफलता, शक्ति और वैभव का उत्सव मनाया जाता है। जो उभर रहा है, जो शिखर पर...