हथियारबंद बदमाश ने घर के बाहर दरवाजे पर दिया जला रहे युवक को मारी गोली

आरा : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव में गुरुवार की शाम हथियारबंद बदमाश ने घर के बाहर दरवाजे पर दिया जला रहे युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए पर वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे पटना ले गए।

वहीं घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी युवक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी रविंद्र सिंह का 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार सिंह है।

यह भी पढ़े : विषैले सांप के डसने से मजदूर की मौत

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...