एटीएम से छेड़छाड़ कर शॉपिंग करने वाला गिरोह धराया, बिहार के गया…….

रामगढ़: रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि बिहार और उत्तर प्रदेश में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस मामले की जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

ये भी पढ़ें-BCCL को करोड़ो का चूना, गोल्डन की कट रही चांदी…….

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी चंदन कुमार बिहार राज्य के गया जिला अंतर्गत फतेहपुर थाना के मायापुर गांव का रहने वाला है। वह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बड़ी सफाई से आम नागरिकों की गाढ़ी कमाई उनके खाते से निकाल लेता था। रामगढ़ पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, पुलिस ने एक छापेमारी दल का गठन किया।

रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र में हुई थी घटना

टीम ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की गई और चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत इंडियन ओवरसीज बैंक के मरार शाखा के एटीएम में कांड किया गया था। इस बैंक में दो संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस सतर्क हुई और पूरे गिरोह का उद्भेदन कर लिया गया।

ये भी पढ़ें-लॉटरी सरगना आनंद साव फरार, 7 हिरासत में……

एसपी ने बताया कि चंदन कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बड़ी सफाई से एटीएम से पैसे निकालने वाले ग्राहकों को भरमाता था। सबसे पहले चंदन एटीएम मशीन में घुसकर उसके कार्ड का स्लॉट खोल देता था। जब कोई ग्राहक पैसे निकालने आता था तो कार्ड डालते ही उसका एटीएम मशीन के अंदर घुस जाता था। ग्राहक घबराकर जब आसपास देखता था तो उसके पीछे खड़े चंदन के एक अन्य साथी उसे बताते थे कि उसके साथ भी ऐसा ही हुआ है।

गैंग के झांसे में आ जाते थे भोलेभाले लोग

इसके बाद वह उसे बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करने को कहता था। जब कॉल सेंटर से पिन नंबर डालने के बाद इंटर दबाने को कहा जाता था तो इसी दौरान वह उसका पिन भी जान लेता था। सोल्यूशन नहीं होने पर ग्राहक को बैंक भेजा जाता था। ग्राहक के निकलते ही चंदन और उसके साथी मशीन का बॉक्स खोलकर कार्ड निकाल लेते थे। इसके बाद उस कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग शुरू हो जाती थी।

ये भी पढ़ें-क्या है बंद लिफाफे का राज ? युवक हिरासत में……..

चंदन कुमार की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक मास्टर चाबी, बटन वाला मोबाइल फोन, स्टील का पेचकस, फर्जी नंबर का पेपर, पर्स, फेविकोल और नगद 3000 बरामद हुए। पुलिस ने जब उसका अपराधी इतिहास खंगाला तो पता चला कि चंदन ने अपने साथियों के साथ मिलकर गया जिले में भी ऐसे ही कई कांड किए गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला में दो कांड में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img