Commercial Advertisment

Buxar में उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, नाव से शराब उतारने की सूचना पर…

Buxar में उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, नाव से शराब उतारने की सूचना पर...

Google पर 22Scope चुनें

बक्सर: एक तरफ बिहार के डीजीपी विनय कुमार कहते हैं कि अपराधी अगर हम पर गोली चलाएंगे तो हथियार हमें भी केवल दिखाने के लिए नहीं दी गई है दूसरी तरफ अपराधी तो दूर शराब तस्कर भी पुलिस पर फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बक्सर का है जहां शराब की खेप लाये जाने की सूचना पर जब उत्पाद विभाग की टीम पहुंची तो शराब तस्कर उन ऊपर फायरिंग करने लगे। घटना बक्सर के राज घाट की है जहां उत्तर प्रदेश से नाव के माध्यम से शराब लाये जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। Buxar Buxar Buxar

यह भी पढ़ें – कामिनी शर्मा बनी NCP प्रदेश महासचिव, समाजसेवा से रहा है नाता…

सूचना के आधार पर जब पुलिस पहुंची तो शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो बोरे में बंद शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी शराब तस्करों की पहचान कर ली है और दो लोगों को गिरफ्तार भी कर ली है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   भीम संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे नीतीश कुमार, कहा- 2005 से पहले बिहार में क्या था, हमारे आने के बाद…

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...