Advertisment

Breaking : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Breaking

Jamshedpur : झारखंड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार जमशेदपुर के धूमा कॉलोनी स्थित श्मशान घाट में संपन्न हुआ, जहां भारी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

ये भी पढे़ं- Ramgarh : गुरुजी शिबू सोरेन से मेरा पुराना और गहरा रिश्ता रहा है-नेमरा में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 

अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर साकची स्थित जिला कार्यालय लाया गया, जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिले के प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक प्रतिनिधि और आमजन उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके बाद उनका शव घोड़ा बांधा स्थित उनके आवास लाया गया, जहां भी लगातार लोगों का तांता लगा रहा।

ये भी पढे़ं- Jamshedpur : मंत्री रामदास सोरेन को अंतिम विदाई, साकची से धूमा कॉलोनी तक उमड़ा जनसैलाब 

Breaking : बड़ी संख्या में कई नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विधायक मंगल कालिंदी ने नेमरा से लौटकर अंतिम संस्कार में भाग लिया। दोनों नेताओं ने स्वर्गीय रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षशील जीवन को याद किया।

ये भी पढे़ं- Surya Hansda Encounter : विधायक जयराम महतो ने परिजनों से की मुलाकात, CBI जांच की उठाई मांग 

रामदास सोरेन एक मितभाषी, समर्पित और जमीनी नेता के रूप में जाने जाते थे। शिक्षा मंत्री रहते उन्होंने अल्प समय में ही अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। अंतिम संस्कार में जेएमएम के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Pakur : सहायक आचार्य परीक्षा में नहीं हुआ चयन, पारा शिक्षक ने कर ली आत्महत्या… 

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं हत्या! भाजपा ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, 17 अगस्त को जाएगी गोड्डा… 

Palamu Double Murder : डबल मर्डर केस से हिला पलामू! सास और दामाद की एक साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Jamshedpur Murder : पत्नी की बेवफाई रास ना आई, पहले पत्नी को काटा फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, अवैध संबंध… 

Giridih : गांव के बीचोंबीच निकला 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी… 

Breaking : नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाल मुंडवाया, श्राद्ध कर्म की परंपरा निभाई 

 

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...