Singhbhum LokSabha : सिंहभूम में भारी बढ़त के बाद जोबा मांझी ने कह दी बड़ी बात…

Singhbhum LokSabha

चाईबासा – सिंहभूम लोकसभा सीट में जेएमएम जीत की ओर बढ़ रहा है। अभी तक के जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक जोबा मांझी 165959 वोटों से आगे चल रही है। जिससे उनकी जीत पक्की लग रही है। इसको लेकर सिंहभूम में पार्टी कार्यकर्ता पटाखें भी फोड़ना शुरु कर दिया है।

इसी बीच मीडिया से बात करते हुए जोबा मांझी ने कहा कि इतने कम समय मिलने के बावजूद बढ़त देखकर अच्छा लग रहा है। इतने कम समय में भी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए दिन रात एक कर दिया। पार्टी ने जो मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उसका मैं निर्वहन करुंगी।

जल, जंगल, जमीन के लिए आदिवासियों ने लंबा संघर्ष किया है

आगे उन्होंने कहा कि जेएमएम तथा देवेन्द्र मांझी ने वर्षो तक जल, जंगल, जमीन के लिए जो आवाज उठाया है उसका रंग देखने को मिल रहा है। आज भले देवेन्द्र मांझी हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका आशीर्वाद जनता के साथ हमेशा रहा है।

यहां के लोगों ने लंबी लड़ाई लड़ी है, ताकि हमरी जनता चैन और सुकुन से रहे। आगे उन्होंने कहा कि अपने जल, जंगल, जमीन को बचाना है। अपने आप को बचाना है, अस्तित्व को बचाना और इसके साथ ही अपने अधिकार को भी बचाना है।

आगे उन्होंने हो और संथाल के मुद्दो पर कहा कि जनता जानती है कि ये सीट आदिवासी समुदाय की है। इस आदिवासी समुदाय को मजबूत बनाएंगे। सभी आदिवासी एक होकर रहेंगे।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...