Commercial Advertisment

भागलपुर में दिल्ली पुलिस की धमक, बुजुर्ग की हत्या मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार

भागलपुर : भागलपुर बगीचा विवाद में हुए आम देखभाल करने वाले बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। रविवार को सिटी एसपी मिस्टर राज ने प्रेसवार्ता आयोजित कर पत्रकारों को गिरफ्तारी की जानकारी दी। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि पीरपेंती थाना क्षेत्र में बगीचा विवाद में गोविंद रविदास की हत्या कर दी थी। इस मामले में दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस कांड के एक अभियुक्त पुलिस के पकड़ से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने 25 हजार के इनाम घोषित किया था।

विशेष टीम गठित कर किया गिरफ्तार

उन्होंने आगे बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरपेंती के निगरानी में एक टीम गठित की गई थी। गठित टीम के द्वारा आरोपी के ठिकाने पर दिल्ली पहुंचे। जहां से आरोपी सुभाष चंद्र को गिरफ्तार किया गया है। सुभाष चंद्र पर पहले भी कई आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं एसएसपी ने बताया की इस टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े : रफ्तार की कहर ने ली एक कांवरिया की जान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: अक्टूबर के अंत में दिसंबर जैसी ठंड, 3...

 झारखंड में चक्रवाती तूफान के असर से मौसम बदल गया है। रांची समेत कई जिलों में बारिश, धुंध और बादलों का असर रहेगा। 5...

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...