सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एसआईटी ने Vantara को दी क्लीन चिट

Desk : वनतारा (Vantara) मामले की जाँच कर रही सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एसआईटी ने गुजरात के जामनगर स्थित प्राणी बचाव एवं पुनर्वास केंद्र वनतारा को क्लीन चिट दे दी है।

न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया और कहा कि वनतारा में अनुपालन और नियमों की पालना के मुद्दे को लेकर एसआईटी संतुष्ट है।

रिपोर्ट शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को दी गई थी और शीर्ष अदालत ने सोमवार को इसका अवलोकन किया। अदालत ने कहा कि वह रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही वे विस्तृत आदेश पारित करेगी।

Vantara को क्लीन चिट :

सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ कानूनों का पालन न करने और भारत तथा विदेशों से जानवरों, विशेष रूप से हाथियों के अधिग्रहण के आरोपों के मद्देनजर 25 अगस्त को एसआईटी के गठन का आदेश दिया था।

कोर्ट ने मीडिया और सोशल मीडिया में आई खबरों और गैर-सरकारी संगठनों व वन्यजीव संगठनों की विभिन्न शिकायतों के आधार पर वनतारा के खिलाफ अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एक सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

14 अगस्त को, शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता सी.आर. जया सुकिन द्वारा दायर याचिका को “पूरी तरह से अस्पष्ट” बताया, जिसमें वनतारा में बंदी हाथियों को उनके मालिकों को वापस करने के लिए एक निगरानी समिति गठित करने की मांग की गई थी।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...