Advertisment

मोदी परिवार में सीता का भ्रम टूट गया है:बसंत 

रांची: सीता सोरेन और बसंत सोरेने के बीच बयानबाजी का दौर लगातर बढ़ता जा रहा है।

दुमका से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन के नामांकन दाखिले के दौरान बसंत ने शिबू सोरेन के आवास पर सीता सोरेन से हुई मुलाकात पर कहा कि भाभी से कई मुद्दो पर बातें हुई हैं।

मोदी परिवार में सीता का भ्रम टूट गया है:बसंत 
मोदी परिवार में सीता का भ्रम टूट गया है:बसंत

बसंत ने दावा किया कि मोदी परिवार में सीता का भ्रम टूट गया है। अब वह सोरेन परिवार में लौटना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अभी नामांकन पर्चा दाखिल किया जा रहा है।

17 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। अभी इंतजार किजीए जिनका खुलासा होगा। इधर, बसंत सोरेन के इस बयान के तुरंत बाद सीता सोरेन ने कहा कि झामुमो के लोग किसी तरह का भ्रम नहीं पालें।

शिबू सोरेन का घर, मेरा घर है। उसे इतना जल्दी कैसे छोड़ दूंगी। पार्टी अपनी जगह है और परिवार अपनी जगह। सीता ने कहा कि बसंत सोरेन से मुलाकात के दौरान उनकी पार्टी या राजनीति के मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है।

सीता के साथ मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीता सोरेन ने अपनी बातें कह दी है। यह परिवारिक मामला है, इस पर और कुछ नहीं बोल सकते।

 

 

 

 

 

Jharkhand High Court: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार...

Ranchi Jail Adalat: जेल में कानून से लेकर स्वास्थ्य तक की...

Ranchi Jail Adalat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल...

Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...

Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...