Commercial Advertisment

Siwan: ‘सजनवा हमर, सखी रंगदार मिलल’, पुलिस की गाड़ी में बनाया रील अब हुआ वायरल

Siwan: 'सजनवा हमर, सखी रंगदार मिलल', पुलिस की गाड़ी में बनाया रील अब हुआ वायरल

Google पर 22Scope चुनें

सिवान: इन दिनों युवाओं में रील्स बनाने का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है तभी तो रील बनाने के चक्कर में युवा यह भूल जा रहे हैं कि क्या सही है और क्या गलत। ऐसा ही एक मामला सामने आया है Siwan से जहां पुलिस वाहन के साथ एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर तरह तरह के सवाल भी उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि Siwan के जीबी नगर थाना में लगी एक पुलिस गाड़ी में बैठा एक युवक रौबीले अंदाज में उतरता है और आगे बढ़ता है। इस दौरान बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है ‘सजनवा हमर सखी रंगदार मिलल।’

बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी थाना परिसर में खड़ी थी तभी युवक ने उसमें बैठ कर रील बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल करने लगे हैं कि क्या Siwan पुलिस इतनी बेपरवाह है कि परिसर में खड़ी गाड़ी में कोई भी आ कर रील बना कर जा रहा है और पुलिस को पता भी नहीं है। किसी ने उसे रोकने की कोशिश भी नहीं की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    गिरफ्तार Criminal पुलिस की चंगुल से हुआ फरार, फिर मुठभेड़ में लगी गोली…

Siwan से कुमार रवि की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...