तो Children, ‘हाथ पांव फूलना’ का मतलब शराब नहीं मिलना, शराबबंदी वाले बिहार में मैडम ने पढ़ाया…

पूर्वी चंपारण: आम बोल चाल की भाषा में अक्सर लोग मुहावरों का उपयोग करते हैं। वहीं स्कूलों में बच्चों को भी मुहावरा पढ़ाया जाता है और उसका मतलब भी समझाया जाता है। लेकिन क्या हो जब स्कूल में बच्चों को ‘हाथ पांव फूलना’ का मतलब पढ़ाया शराब नहीं मिलना, कलेजा ठंडा होना का मतलब पढ़ाया जाए एक पैग गले के नीचे उतरना। क्या आप विश्वास कर पाएंगे कि कोई शिक्षक ऐसा पढ़ा सकते हैं वह भी शराबबंदी वाले राज्य में, लेकिन यह सच ही है। मामला है पूर्वी चंपारण का जहां एक सरकारी विद्यालय में एक शिक्षिका ने छात्रों को कुछ ऐसा ही पढ़ाया है।

मामला सामने के बाद हड़कंप मच गया वहीं लोग शिक्षिका के पढ़ाई पर सवाल उठाने लगे। मामला है पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड के जमुआ मध्य विद्यालय की जहां एक शिक्षिका विनीता ने बच्चों को मुहावरों का अर्थ समझाते समय हाथ पांव फूलना का मतलब समय पर दारू न मिलना, कलेजा ठंडा होना का मतलब एक पैग अंदर जाना और नेकी कर दरिया में डाल का मतलब मुफ्त में दारू पिलाना सिखाया।

2 24 22Scope Newsशिक्षिका के द्वारा उक्त मुहावरों का अर्थ ब्लैकबोर्ड पर लिखा हुआ एक फोटो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है जो शिक्षा विभाग पर ही सवाल खड़ा करने लगा है।

मामला सामने आने के बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुलेखा झा ने पुष्टि करते हुए कहा कि चौथी कक्षा के छात्रों को उक्त चीजें पढ़ाई है। मामले में वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि शिक्षिका ने फोन कर अपनी गलती स्वीकार कर ली है फ़िलहाल उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मामले में दोषी शिक्षिका से उनका शैक्षणिक प्रमाणपत्र के साथ ही स्पष्टीकरण की मांग की गई है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      MSME मंत्री ने आईएनए दिल्ली हाट में आयोजित विशेष खादी प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Children Children Children Children

Children

Saffrn

Trending News

मायके में फोन पर बात करने को लेकर हुआ विवाद, नवविवाहिता...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बटेरिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मायके में फोन पर बात करने...

मानवता शर्मसार, मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार, SIT गठित

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार देने वाली घटना सामने आई है। बगीचे में अपने दादा को...

JTET Language Row: भोजपुरी, मगही और अंगिका पर बंटी राय, अंतिम...

  झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने के मुद्दे पर बनी उच्चस्तरीय समिति में मतभेद उभरकर सामने आए...

प्रसाद अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, DM ने की...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद अस्पताल में गुरुवार अहले सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल के आईसीयू में भीषण...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: दो सीटों पर सस्पेंस बरकरार, INDIA...

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। झामुमो दोनों सीटों पर दावा ठोक सकता है, जबकि कांग्रेस और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img