कायमनगर में महिला चौपाल का आयोजन, सोनाली सिंह ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं

भोजपुर : बड़हरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कायमनगर स्थित राम स्वरूप लहर त्रिपाठी संस्कृत उच्च विद्यालय के प्रांगण में राजद नेत्री सोनाली सिंह के नेतृत्व में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना की जानकारी दी और महिलाओं को जागरूक किया। चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सोनाली सिंह ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने उपस्थित महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित भी किया।

Goal 7 22Scope News

महिलाओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अपनी गंभीर समस्याएं साझा कीं

चौपाल के दौरान महिलाओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अपनी गंभीर समस्याएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि गांव में बीमार होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी डॉक्टर अक्सर मरीजों को पटना रेफर कर देते हैं जिससे समुचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही कई महिलाओं ने सरकारी योजनाओं से वंचित रहने और विभागीय उदासीनता की शिकायत भी की।

अक्सर वे अपनी समस्याओं को खुलकर किसी के सामने नहीं रख पातीं

महिलाओं का कहना था कि अक्सर वे अपनी समस्याओं को खुलकर किसी के सामने नहीं रख पातीं लेकिन इस महिला चौपाल के माध्यम से उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिला। सोनाली सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या को पार्टी स्तर से उठाया जाएगा और समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Ara Chupaal 1 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकले तेजस्वी, 11 जिलों में अकेले करेंगे अभियान

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...