विचाराधीन कैदी द्वारा फोन से बात करने के मामले में एसपी ने दिया जांच के आदेश

बोकारोः तेनुघाट कारा में बंद विचाराधीन कैदी द्वारा फोन पर बात करने के वायरल वीडियो पर बोकारो एसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. एसपी प्रियदर्शी आलोक ने जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगा है, ऐसे में उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ करवाई तय माना जा रहा है. जिन्होंने कैदी को लेकर आया था.

सोमवार को बोकारो के सदर अस्पताल में इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में विचाराधीन कैदी सहफिदा हुसैन को तेनुघाट कारा से लाया गया था. इस दौरान कैदी को बात करने के लिए मोबाइल उपलब्ध कराई गई ताकि अपने लोगों से बात कर सके. जबकि कैदी को ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का प्रवधान है.

ऐसे में जिन पुलिसकर्मी के अभिरक्षा में विचाराधीन कैदी को लाया गया था. उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है. वहीं मामले पर बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. जांच के आदेश दिए गए हैं. जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...