दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलकायदा के संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया

रांची: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन अलकायदा इन इंडियन सब कंटिनेंट (AQIS) के संदिग्ध आरोपी शाहबाज अंसारी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार को दिल्ली रवाना कर दिया। उसे झारखंड के लोहरदगा जिले के सेनहा थाना क्षेत्र स्थित चितरी गांव से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में शाहबाज ने बताया कि अगस्त 2024 में उसके गांव के एनामुल अंसारी ने उसे यह कहकर राजस्थान ले जाया कि वहां उसे जमात में शामिल किया जाएगा। शाहबाज ने यह भी बताया कि वह अक्सर रांची और आसपास के क्षेत्रों के जमात में जाता था, जिससे एनामुल के कहने पर उसने राजस्थान जाने का निर्णय लिया।

राजस्थान के भिवाड़ी जिले के चौपानकी में स्थित आतंकी प्रशिक्षण कैंप में शाहबाज को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। उसे बड़े और छोटे हथियार से फायरिंग करने की तकनीक सिखाई गई। शाहबाज ने यह भी बताया कि जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले साल अगस्त में उसकी तलाश शुरू की, तो वह चान्हो से भागकर लातेहार के महुआडांड़ में छिप गया और वहां राजमिस्त्री का काम करने लगा।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब तक कई संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें रांची और झारखंड के अन्य इलाकों से जुड़े आरोपी भी शामिल हैं। इन गिरफ्तारियों में डॉ. इश्तियाक अहमद, फैजान अहमद, मोहम्मद मोदब्बीर, मुफ्ती रहमतुल्लाह मजाहिरी, एनामुल अंसारी और शाहबाज अंसारी जैसे नाम प्रमुख हैं।

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...