Bihar में चलाए गए विशेष समकालीन रात्रि सघन वाहन चेकिंग अभियान

पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार शनिवार यानी 23 नवंबर को शाम सात बजे से रात्रि 10 बजे के बीच राज्य के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक व वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग पांच लाख 44 हजार 660 वाहनों को चेक किया गया। इस क्रम में 299 वाहनों को जब्त करते हुए लगभग दो करोड़ 55 लाख 87 हजार 900 रुपए फाइन किए गए। साथ ही 1170 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु बिहार पुलिस सदैव तत्पर है।

राज्य के सभी जिलों में चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में की गई कार्रवाई का फलाफल इस प्रकार है

कुल चेक किए गए वाहनों की संख्या : लगभग 5,44,660
कुल जब्त वाहनों की संख्या : 299
जुर्माना की राशि : लगभग 2,55,87,900/-
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की संख्या : 1170

बरामदगी

1. आग्नेयास्त्र : 6
2. कारतूस : 35
3. देसी/विदेशी शराब : 32,112 लीटर

सघन वाहन चेकिंग के दौरान सर्वाधिक गिरफ्तारी वाले टॉप-5 जिले

1. औरंगाबाद : 75
2. गया : 62
3. नवादा : 33
4. नालंदा/सीवान : 32
5. गोपालगंज : 28

यह भी देखें :

सघन वाहन चेकिंग के दौरान सर्वाधिक फाइन वसूलने वाले टॉप-5 जिले

1. पटना : 25,02,500/-
2. भोजपुर : 8,78,500/-
3. बक्सर : 8,28,000/-
4. पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) : -7,01,000/-
5. रोहतास : 6,21,500/-

यह भी पढ़े : News 22Scope के खबर का असर: कमला नेहरू नगर टीओपी के मामले में पटना पुलिस ने कहा…

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

CA Final Result 2026: रांची सेंटर के प्रखर आर्यन बने टॉपर,...

ICAI ने CA Final May 2026 परीक्षा का परिणाम जारी किया। रांची केंद्र से प्रखर आर्यन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नूर सिंगला...

EPF Interest Rate Update: PF खाताधारकों को बड़ी राहत, 8.25% ब्याज...

EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दी। 7 करोड़ से अधिक PF खाताधारकों के खातों में जल्द जमा...

Jamshedpur Crime News: अनहोनी का डर दिखाकर महिला से 7 लाख...

जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र में शातिर ठगों ने अनहोनी का भय दिखाकर महिला से करीब 7 लाख रुपये के गहने, नकदी और मोबाइल ठग...