SSB जवानों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बचे 40 फौजी

जहानाबाद : गया से दरभंगा की ओर जा रही सशस्त्र सीमा बल (SSB) जवानों से भरी एक बस में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह घटना सेवनन के पास हुई जब बस अचानक ओवरहीट होकर तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई। बस में सवार जवानों के अनुसार, अचानक इंजन से धुंआ निकलने लगा और बस तेज़ गति से झटके देने लगी। ड्राइवर ने जब पाया कि वाहन से उसका नियंत्रण हट रहा है, तो उसने घबराने के बजाय सूझबूझ और तत्परता दिखाई। उसने मुख्य पाइप और वायरिंग काटकर बस को रोकने की कोशिश की जो सफल रही।

Goal 22Scope News

ड्राइवर की सतर्कता ने बचाई 40 जिंदगियां

आपको बता दें कि इस साहसिक और तेज निर्णय की वजह से बस में सवार लगभग 40 एसएसबी जवान सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बस आगे दो किलोमीटर भी और बढ़ती, तो वह एक गहरी खाई या मोड़ में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। जवानों को वैकल्पिक वाहन से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। प्रशंसा की बात यह है कि ड्राइवर ने कठिन परिस्थिति में भी संयम नहीं खोया और सही समय पर निर्णय लेकर एक भीषण दुर्घटना को टाल दिया।

यह भी पढ़े : दिनदहाड़े ई-रिक्शा चोरी, पुलिस ने छिन्न-भिन्न हालत में किया बरामद

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...