थर्मोकोल पर बैठकर आधा दर्जन युवक कर रहे थे शरारत, बीच गंगा में डूबने लगे, SSB के जवानों ने…

पटना सिटी : बिहार की राजधानी पटना के भद्र घाट गंगा नदी में रविवार को थर्मोकोल पर बैठकर आधा दर्जन शरारती युवक शरारत कर रहे थे। इसी दौरान युवकों धीरे-धीरे बीच गंगा में पहुंच गए। इसके बाद सभी युवक डूबने लगे। युवकों को डूबते देख पटना के भद्र घाट में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) जवानों को नजर पड़ी। एसएसबी जवानों ने युवकों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया और सभी को सकुशल बचा लिया।

Goal 4 22Scope News

Video में देख सकते हैं, थर्मोकोल नाव पर सवार होकर आधा दर्जन युवक शरारत कर रहे थे

आपको बता दें कि वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे थर्मोकोल नाव पर सवार होकर आधा दर्जन युवक शरारत कर रहे थे। बीच गंगा में जाकर थर्माकोल से बने नाव में डूबने लगे और इसके बाद चिल्लाने लगे। इसके बाद सशस्त्र सीमा बल में तैनात अधिकारियों ने रेस्क्यू कर सभी युवकों को सकुशल बचा लिया है। एसएसबी के अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कई युवकों को सूचना गंगा नदी में डूबने की मिली थी। इसके बाद सहायक कमांडेंट अजीत कुमार जडेजा के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर सभी युवकों को बचा लिया गया है। सभी युवक पटना के खाजेकलां थाना के पानी टंकी के रहने वाले थे।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने किसान को गोलियों से भून कर की हत्या…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि