मतदाता जागरूकता के लिए 8 किलोमीटर तक दौड़े SSP आशीष भारती

गया : लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। गया पुलिस एवं गया प्रशासन के सहयोग से गहलोर के ऐतिहासिक दशरथ मांझी द्वारा से तेतर डैम तक आज कुल आठ किलोमीटर तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन दौड़ में बहुत सारे लोगों ने विशेष कर युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही एसएसपी आशीष भारती, एसडीएम नीमचक बथानी, एसडीओ नीमचक बथानी, सीईओ और बीडीओ सहित कई थाना के थाना अध्यक्ष एवं जीविका दीदी ने इस मैराथन दौड़ में हिस्सा लिए और इसे सफलतापूर्वक संपन्न भी किया।

इस मैराथन दौड़ का उद्देश्य था कि मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं

वहीं एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि यह मैराथन दौड़ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य किया गया ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान कर सके। उन्होंने कहा कि गया जिले के अतरी विधानसभा जो की जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। इसको देखते हुए यह जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। एक जून को यहां मतदान होना है। इसको देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था को भी लेकर कर भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह भी पढ़े : हाई सेंसिटिव एरिया गया में लोकसभा चुनाव में जमीन के साथ आसमान से की जाएगी निगरानी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest News

Breaking : जनगणना नहीं, जनसंख्या हैकिंग की साजिश है-जेएमएम का केन्द्र सरकार...

Breaking Ranchi : केंद्र सरकार द्वारा जनगणना की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य...