पटना में होगा Crime Control, SSP ने किया पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण

पटना: राज्य में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं के कारण विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है। नए डीजीपी के पदभार करने के बाद लोगों में एक उम्मीद जगी थी कि राज्य में कानून व्यवस्था सुदृढ़ किया जाएगा लेकिन अब तक आपराधिक वारदातों में कोई कमी नहीं आई है। हालांकि पटना पुलिस सक्रिय जरूर दिखाई दे रही है। डीआईजी सह पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बीते दिनों पटना पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। एसएसपी के निर्देशानुसार अधिकारी सुबह और रात्रि गस्ती का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।

एसएसपी ने मंगलवार की सुबह राजधानी में गस्ती वाहनों का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी ने सचिवालय, शास्त्रीनगर, कंकड़बाग, चित्रगुप्तनगर, और पत्रकारनगर थाना के अधिकारी गस्ती वाहन पर सजग दिखे जबकि कोतवाली थाना की डायल 112 की एक गाड़ी थाना परिसर में खड़ी मिली। इसके साथ ही कोतवाली थाना में कुछ कमियां पाई गई जिसके बाद एसडीपीओ लॉ एंड आर्डर-1 को जांच कर रिपोर्ट करने के लिए कहा। इसके साथ ही एसएसपी ने पटना जंक्शन गोलंबर पर ट्रैफिक का निरीक्षण किया जहां कमियां देख यातायात डीएसपी को बुलाकर व्यवस्था ठीक करवाया।

वहीं मंगलवार की रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक पांच वरीय पदाधिकारी गस्ती का निरीक्षण करेंगे। इन पांच पदाधिकारियों में एसपी क्राइम संतोष कुमार, एसडीपीओ-2 लॉ एंड आर्डर दिनेश कुमार पांडेय, एसडीपीओ-2 पटना सिटी गौरव कुमार, एसडीपीओ-2 फुलवारी दीपक कुमार और एसडीपीओ-2 बाढ़ अभिषेक सिंह अपने क्षेत्रों में गस्ती का निरीक्षण करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ‘Criminal मस्त, पुलिस पस्त’, फायरिंग से दहला पटना

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Crime Control Crime Control Crime Control

Crime Control

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...