अपराध की बढ़ रही घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी ने बनाया ये प्लान

जमशेदपुर में होगी स्पेशल एंटी क्राइम चेकिंग

देर रात एसएसपी, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी ने की विभिन्न चौक-चौराहों की जांच

जमशेदपुर : जिले में बढ़ रहे अपराध की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी एम तमिलवानन ने खुद कमान संभाल ली है. उन्होंने शहर में बढ़ रही अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए खास प्लान बनाया है. शहर में सुबह 2 घंटे और शाम 2 घंटे स्पेशल एंटी क्राइम चेकिंग की जाएगी. सभी थाना क्षेत्र में यह चेकिंग शुरू कर दिया गया है.

अपराध की बढ़ रही घटनाओं

देर रात को सड़क पर निकले एसएसपी, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और थाना क्षेत्रों में चेकिंग की. एसएसपी ने क्राइम कंट्रोल को लेकर अपनी नई रणनीति बना ली है. अब शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस तैनात रहेगी. एसएसपी का कहना है कि 2 साल से पुलिस कोविड-चेकिंग में लगी थी, अब उसे फ्री कर दिया गया है. अब उन जवानों को अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पेट्रोलिंग में लगाया जा रहा है. वैसे बड़े-बड़े व्यापारी और दुकान के बाहर पुलिस को तैनात किया जाएगा, ताकि क्राइम पर अंकुश लग सके. साथ ही खुफिया तंत्र को मजबूत करें और सीसीटीवी कैमरा को भी दुरुस्त करने का आदेश दिया गया है.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

बढ़ते अपराध पर भानु प्रताप शाही ने सरकार को घेरा, कहा- राज्य में सुरक्षित नहीं जज और पत्रकार

चतरा में बढ़ते अपराध को लेकर एक्शन में पुलिस

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...