Advertisment

सांसद सतीश चंद्र ने कहा- राहुल को हिंदुस्तान में कोई सीरियस नेता नहीं मानता

पटना : बीजेपी के राज्यसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हिंदुस्तान में कोई सीरियस नेता नहीं मानता है। राहुल गांधी के बयान की उनके घर पर ईडी की रेड हो सकती है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि राहुल गांधी अक-बक कुछ भी बोलते रहते हैं, उनको बोलने दीजिए हमलोग उनको सीरियस नहीं लेते है।

सांसद सतीश चंद्र दुबे ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े के साथ बैठक को लेकर कहा कि पार्टी के द्वारा जो भी निर्णय लिया जाता है उस दिशा निर्देश में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काम करते हैं और हमलोग आगे भी काम करेंगे। तेजस्वी यादव द्वारा ओबीसी आरक्षण के मुद्दों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन फाइल करने वाले सवाल पर कहा कि तेजस्वी को जिस दिन मौका मिला था बिहार के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। बिहार में अलकतरा घोटाला, पशुपालन घोटाला और कितने घोटाला किए गए। आज सत्ता के कुर्सी में बैठने के लिए बेचैन हैं। तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

यह भी पढ़े : बिहार प्रभारी के बैठक में शामिल हुए सिग्रीवाल, कहा- संगठन को मजबूत करने के लिए हुई चर्चा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...