Commercial Advertisment

PM मोदी के आगमन को लेकर जिछो स्थित मधुबन पहुंचे प्रदेश महामंत्री ललन मंडल

भागलपुर : भागलपुर के लोकप्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक सिंह के भागलपुर स्थित जिछो मधुबन के प्रांगण में आयोजित हुआ जिला पदाधिकारी सह कार्यकर्ता सम्मेलन। बताते चलें कि आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर दौरा प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री भागलपुर से पूरे देश के किसानों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता और कार्यकर्त्ता जोरशोर से तैयारी में जुटा है। इसी बाबत तमाम ग्रामीणों को आमांत्रण देने प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री ललन मंडल विशनपुर जिछो स्थित मधुबन पहुंचे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भागलपुर, बांका और मुंगेर सहित आसपास के जिलों से लाखों की संख्या में किसानों की पहुंचने की संभावना है। बता दें कि प्रधानमंत्री भागलपुर से किसान सम्मान योजना का 19वीं किस्त जारी करेंगे। साथ ही संभावना यह भी जताई जा रही है कि भागलपुर को बड़ी सौगात भी प्रधानमंत्री के द्वारा दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी सह कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने ओजस्वी भाषण से वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक सिंह ने सबों का दिल जीत लिया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी अनिल ठाकुर, मनीष पांडेय भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, उमाशंकर, जिला महामंत्री विजय कुशवाहा, योगी राजीव मिश्रा सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : फरवरी में बिहार दौरे पर आ रहे हैं PM मोदी, किसान सम्मान निधि योजना की राशि करेंगे जारी 

यह भी देखें :

विभूति सिंह की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...