Ranchi-झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की अदालतों में सांसदों व विधायकों पर लंबित आपराधिक मामलों की नवीनतम प्रगति रिपोर्ट सरकार और सीबीआई से मांगी है.
कोर्ट ने पूछा है कि इनपर कितने मामले लंबित हैं, कितनों का ट्रायल चल रहा है,
ट्रायल की स्थिति क्या है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट की जानकारी दी जाए.
सांसदों विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों में हाईकोर्ट की सख्ती
एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और
जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने यह निर्देश दिया.
सरकार की ओर से बताया गया कि सभी मामलों की रिपोर्ट पहले ही हाईकोर्ट को सौंप दी गयी है.
इस पर अदालत ने नवीनतम रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने माननीयों के मामलों के वैसे मामले जिनमें आरोप पत्र दाखिल हो चुका है,
उनका ट्रायल एक साल में पूरा करने का निर्देश दिया है.
इसके आलोक में झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर लंबित मामलों का
त्वरित निष्पादन करने का आग्रह किया गया है.


















