Motihari में करोड़ों के अफीम के साथ 4 माफियाओं को STF व पुलिस ने पकड़ा

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर आ रही है। मोतिहारी पुलिस और एसटीएफ की टीम के द्वारा ढाका थाना इलाके के कॉलेज के पास एक लग्जरी कार से एक करोड़ रुपए के अंतरराष्ट्रीय कीमत की अफीम को पुलिस ने चार तस्करों के साथ पकड़ा है। मोतिहारी पुलिस और एसटीएफ को यह जानकारी मिली थी कि नेपाल के रास्ते चार अफीम तस्कर लग्जरी कार से गहने के डिब्बे में अफीम छुपाकर ला रहे हैं। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार की जांच शुरू की। इसमें चार तस्कर महेंद्र शाह, नंदलाल, उमेश महतो और विवेक कुमार को इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस लगातार सुखा नशे के खिलाफ में बड़ा अभियान चला रही है। इसी को लेकर एसटीएफ और मोतिहारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार अफीम तस्कर को करोड़ों की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े : एक करोड़ के अफीम के साथ RJD नेता गिरफ्तार

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...