Advertisment

Bird Hit रोकने के लिए रांची एयरपोर्ट अलर्ट: नगर निगम से मांस-मछली की दुकानें हटाने और खुले नालों को ढकने की मांग

रांची: रांची एयरपोर्ट पर विमानों के Bird Hit की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन सतर्क हो गया है। हाल ही में इंडिगो की रांची-पटना फ्लाइट में पक्षी से टकराव की घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने रांची नगर निगम को पत्र भेजा है। इसमें एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में संचालित खुले मांस-मछली बाजारों को बंद कराने और खुले नालों को ढकने की मांग की गई है।

एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने बताया कि Bird Hit से विमानों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। एयरपोर्ट प्रशासन इस दिशा में सभी तकनीकी उपाय कर रहा है, लेकिन हवाई अड्डे के आसपास मांस-मछली के अवशेष और नालों में भोजन की तलाश में पक्षियों की मौजूदगी से जोखिम बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि पायलट की सूझबूझ से हाल की घटना में 165 यात्रियों की जान बची।

Best GPS in India

Bird Hit – प्रबंधन की पहल:

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि अब वे स्थानीय मोहल्लों में जागरूकता अभियान और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को खुले में मांस-मछली की दुकानें नहीं लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

प्रभावित क्षेत्र:

हिनू चौक, बिरसा चौक, डोरंडा बाजार, लटमा रोड, एचईसी चेकपोस्ट, स्टेशन रोड, सेक्टर-2 मार्केट, सिंहमोड़, चंदाघासी जैसे इलाकों में खुले मांस-मछली बाजार सक्रिय हैं, जो बर्ड हिट की बड़ी वजह बन रहे हैं।

तकनीकी उपाय जिनका हो रहा है इस्तेमाल:
  • पक्षी रडार: पक्षियों की गतिविधियों पर निगरानी

  • साउंड सिस्टम और पटाखे: तेज आवाजों से पक्षियों को भगाना

  • घास की कटाई: भोजन स्रोत खत्म करना

  • शॉटगन: जरूरत पड़ने पर पक्षियों को हटाना

  • रनवे मॉनिटरिंग: टेकऑफ और लैंडिंग के समय विशेष सतर्कता

फ्लाइट लेट होने से यात्री परेशान:

मंगलवार को आधा दर्जन से अधिक उड़ानें विलंब से रांची पहुंचीं। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता से आने वाली उड़ानों में देरी दर्ज की गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देर से रात 8:05 बजे पहुंची। अधिकारियों ने मौसम और हवाई ट्रैफिक को इसकी वजह बताया।

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...