पगमिल रोड पर जल जमाव को लेकर धरना प्रदर्शन, जमकर जताया विरोध

हजारीबाग. पगमिल रोड में जल जमाव को लेकर शुक्रवार को कई सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल सहित स्थानीय लोगों ने जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर पगमिल रोड पर जामकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ओबीसी के स्टेट कोऑर्डिनेटर सुरजीत नाग वाला ने कहा कि हजारीबाग में लगातार जमाव की समस्या बनी हुई है। नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा मोहल्ले वासी को भुगतना पड़ रहा है।

पगमिल रोड पर जल जमाव को लेकर प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि हजारीबाग के पगमिल रोड, जो हजारीबाग-चतरा का मुख्य सड़क है, यहां पर विगत दो माह से लगातार जल जमाव की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर आज पगमिल मोहल्ले और आसपास के लोगों द्वारा सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन और जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर जिला प्रशासन से मांग की गयी।

सुरजीत नाग वाला ने जल जमाव की समस्या को लेकर आक्रोश जताते हुए कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण आज पगमिल रोड विगत दो महीने से जल जमाव की समस्या से जूझ रहा है। यहां के मोहल्ले वासी और इस रोड से सफर करने वाले सभी लोग परेशान हैं। कई बार दुर्घटना होने से गंभीर रूप से लोग घायल हुए। किसी का हाथ टूट गया को किसी का पैर टूट गया, मगर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है।

उन्होंने कहा कि शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है, तब जाकर कहीं उनकी आंखें खुलेगी। उन्होंने कहा कि जब तक यहां के लोगों को जल जमाव की समस्या से स्थाई तौर पर हल नहीं निकलता है, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं संजर मलिक ने कहा कि लगातार जलजमाव की समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। अब तो सब्र का बांध भी टूट गया है। इसलिए आज आंदोलन के लिए मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Sweta Singh Student Dialogue Program: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस,...

Sweta Singh Student Dialogue Program: बोकारो से कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र...

Palamu DC Birthday Celebration: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनाथ...

Palamu DC Birthday Celebration: पलामू के ज़िला मजिस्ट्रेट-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने जन्मदिन का जश्न सिर्फ़ निजी तौर पर मनाने के बजाय,...

भागलपुर बम ब्लास्ट केस : अदालत का फैसला, 2 दोषियों को...

भागलपुर : भागलपुर के चर्चित काजवलीचक बम ब्लास्ट मामले में करीब चार साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। व्यवहार न्यायालय ने...