BJP नेता के हत्या के विरोध में विपक्षी दलों ने किया धरना प्रदर्शन

140
BJP
BJP नेता के हत्या के विरोध में विपक्षी दलों ने किया धरना प्रदर्शन
Advertisment

पटना: बिहार में बढ़ते अपराध और पटना सिटी में भाजपा नेता की हत्या के विरोध में पटना सिटी में विपक्षी दलों ने एक जुट हो कर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि मुन्ना शर्मा चाहे जिस पार्टी से थे लेकिन उनके साथ हमारा व्यक्तिगत संबंध बेहतर था और वे एक बेहतर इंसान थे।

Advertisment

धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार दावा करती है कि राज्य में सुशासन है। हर दिन बिहार में आपराधिक घटनाएं घट रही है। शराब माफिया इस कदर हावी है कि राज्य के है कोने में शराब समेत अन्य नशीली चीजें मिलती हैं। राज्य में कोई भी दिन ऐसा नहीं बीतता है जिस दिन आपराधिक घटनाएं न हो।

इसके साथ ही लोगों ने स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव पर भी हमले किए और कहा कि उनके क्षेत्र में उनके ही नेता की हत्या हो गई लेकिन उन्हें मृतक के परिजन से मुलाकात का वक्त नहीं मिला। राज्य में आपराधिक घटनाओं पर सरकार और सरकार के सहयोगी दल के नेता चुप हैं वहीं अपराधी बेखौफ हो कर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      40 Days – 7 नेताओं की हत्या, 3 सांसदों को मिली धमकी

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

BJP BJP

BJP

Advertisement